मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आयोजित जनसुनवाई में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासनिक मुस्तैदी देखने को मिली।

जनसुनवाई के दौरान कुल 260 आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई की गई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित विभाग के अफसरों को मामलों का समयबद्ध और त्वरित निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत सुरेंद्र कुमार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसके अलावा आधार कार्ड सुधार और खाद्यान्न पात्रता पर्ची जैसे तमाम आवश्यक प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कर आवेदकों को तुरंत राहत पहुंचाई गई। छतरपुर से ब्यूरो चीफ राजवीर सिंह की रिपोर्ट।
