Uncategorized

राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड की राज्य कार्यकारिणी का विस्तार, कई नए पदाधिकारियों की घोषणा

बेरमो/झारखंड। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड की राज्य कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसकी जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने संगठन विस्तार के तहत धनबाद के मनोज सिंह चन्द्रवंशी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं चतरा के उमा शंकर साव, पलामु के बिरजु प्रसाद यादव, गिरिडीह के कामेश्वर प्रसाद साव, देवघर के शिबू रवानी, साहिबगंज के सुनील साह तथा गोड्डा के दिनबंधु मंडल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा चतरा के सरयु राणा, गढ़वा के राम भजन गुप्ता, जमशेदपुर के मनोज गुप्ता, जामताड़ा के राम प्रसाद सिंह, बोकारो के रवि कुमार गुप्ता, गढ़वा के अम्बिका चौधरी तथा देवघर के रामप्रसाद मंडल को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने बताया कि पूर्व में तथा वर्तमान में घोषित सभी पदाधिकारियों को आगामी राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव की उपस्थिति में मनोनयन पत्र प्रदान किए जाएंगे।

यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

रिपोर्ट: मो. इस्तियाक अहमद, ब्यूरो चीफ, झारखंड
R Hindustan TV News

Related posts

तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे खिलाड़ी, हरदोई में गूंजे देशभक्ति के नारे

prodoxy.ai@gmail.com

शिवहर के 713 आंगनवाड़ी केंद्रों में मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

prodoxy.ai@gmail.com

बरेली में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया रूट मार्च और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment