Uncategorized

राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड की राज्य कार्यकारिणी का विस्तार, कई नए पदाधिकारियों की घोषणा

बेरमो/झारखंड। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड की राज्य कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसकी जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने संगठन विस्तार के तहत धनबाद के मनोज सिंह चन्द्रवंशी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं चतरा के उमा शंकर साव, पलामु के बिरजु प्रसाद यादव, गिरिडीह के कामेश्वर प्रसाद साव, देवघर के शिबू रवानी, साहिबगंज के सुनील साह तथा गोड्डा के दिनबंधु मंडल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा चतरा के सरयु राणा, गढ़वा के राम भजन गुप्ता, जमशेदपुर के मनोज गुप्ता, जामताड़ा के राम प्रसाद सिंह, बोकारो के रवि कुमार गुप्ता, गढ़वा के अम्बिका चौधरी तथा देवघर के रामप्रसाद मंडल को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने बताया कि पूर्व में तथा वर्तमान में घोषित सभी पदाधिकारियों को आगामी राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव की उपस्थिति में मनोनयन पत्र प्रदान किए जाएंगे।

यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

रिपोर्ट: मो. इस्तियाक अहमद, ब्यूरो चीफ, झारखंड
R Hindustan TV News

Related posts

ईरान पर हमले की खबरों के बीच गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह।

prodoxy.ai@gmail.com

रामनगर में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

prodoxy.ai@gmail.com

रन्नौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के फरार आरोपी परमाल यादव गिरफ्तार, वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा गया

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment