CITY

हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने किया कटकमदाग थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

हजारीबाग | मनोहर कुमार राज, ब्यूरो चीफ

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कटकमदाग थाना का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और थाना प्रशासन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ज्ञान रंजन, पेलावल अंचल के पुलिस निरीक्षक सपन कुमार महथा, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के अभिलेखों, लंबित कांडों, वारंट, कुर्की, चरित्र सत्यापन और पासपोर्ट सत्यापन से संबंधित मामलों की समीक्षा की तथा इनके शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तेज करने और अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में लंबित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, आमजन और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रखने के निर्देश दिए। साथ ही कटकमदाग थाना क्षेत्र में सक्रिय भू-माफियाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

इसके अलावा कोल साइडिंग क्षेत्र, ट्रांसपोर्टिंग रूट और अन्य संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।

रिपोर्ट: मनोहर कुमार राज, ब्यूरो चीफ, हजारीबाग (झारखंड)।

Related posts

विश्व प्रसिद्ध जाम सावली धाम पहुंचे सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज, मंदिर संस्थान ने किया भव्य स्वागत

prodoxy.ai@gmail.com

सवाई माधोपुर: मानटाउन थाना पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार, तेज आवाज में स्पीकर बजाने वाला चालक भी दबोचा

prodoxy.ai@gmail.com

कलेक्टर और एसपी ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

Leave a Comment